Jawan का सक्सेस मीट मिस करने पर आया नयनतारा का रिएक्शन, बोलीं- आपसे जल्द मिलूंगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 16, 2023, 11:34 AM IST

Jawan Success Meet: नयनतारा जवान के सक्सेस इवेंट में नजर नहीं आई थीं। एक्ट्रेस की गैर मैजदूगी से उनके फैंस नाराज हो गए थे। एक्ट्रेस ने प्री रिकॉर्डेड वीडियो में बताया कि आखिर वो क्यों इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई थी। एक्ट्रेस ने अपने फैंस से वादा किया कि वो जल्द सबसे मिलेगी।

Jawan Success Meet: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का सक्सेस मीट मुंबई में रखा गया। इस इवेंट में नयनतारा के अलावा पूरी टीम नजर आई। इवेंट में शाहरुख और दीपिका पादुकोण लाइमलाइट में रहें। किंग खान ने फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए है। दोनों ने साथ में चलेया गाने पर जमकर डांस किया था। शाहरुख और दीपिका का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। इवेंट में एक्ट्रेस नयनतारा की गैर मौजदूगी से उनके फैंस काफी निराश नजर आए।

नयनतारा ने बताया कि आखिर क्यों वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाई। एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए वीडियो कॉल ज्वाइंन कर इवेंट नहीं अटेंड करने का कारण बताया है।

End of Feed