Jawan को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलते ही रिद्धि डोगरा ने शेयर की एटली संग फोटो, SRK की मूवी को कहा Film Of The Century

Ridhi Dogra Shares Photo With Atlee: शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं जवान के हिट होते ही रिद्धि डोगरा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एटली संग फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान की मूवी के भी तारीफों के पुल बांधे।

Ridhi Dogra Shares Photo With Atlee: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। उनकी इस मूवी ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मूवी पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन भी कर सकती है। 'जवान' को मिले तगड़े रिस्पॉन्स के बीच रिद्धि डोगरा ने भी मूवी को लेकर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने इसे 'फिल्म ऑफ द सेंचुरी' कहा। इसके साथ ही रिद्धि डोगरा ने 'जवान' डायरेक्टर एटली संग तस्वीर साझा कर उन्हें शुक्रिया अदा किया।

End of Feed