Jawan celeb Review: जवान की तारीफ में इन सितारों ने पढ़े कसीदे, फिल्म को लेकर कह दी बड़ी बात

Jawan celeb Review: जनता के साथ -साथ बॉलीवुड कलाकारों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। किंग खान की जवान को सिंगर राजा कुमारी, मुकेश छाबरा ने खूब सराहा। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में इंडस्ट्री के लोगों ने क्या कहा

Jawan celeb Review: एटली कुमार ( Atlee Kumar) निर्देशित फिल्म जवान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है । शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की इस फिल्म को लेकर सभी बड़े बेताब नजर आ रहे थे। जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार भी फिल्म को देखने के लिए टकटकी लगाए बैठे थे। फिल्म ने रिलीज होते ही सबके दिल में अपनी जगह बना ली है। जनता के साथ -साथ बॉलीवुड कलाकारों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। किंग खान की जवान को सिंगर राजा कुमारी, मुकेश छाबरा ने खूब सराहा। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में इंडस्ट्री के लोगों ने क्या कहा

Jawan celeb Review

राजा कुमारी ने भर-भरकर की तारीफ

बॉलीवुड सिंगर राजा कुमारी ( Raja Kumari) बीती रात जवान देखने पहुंची। वह जवान की पूरी टीम के साथ इस फिल्म को देख रही थी। जवान देखने के बाद उन्होंने पपराजी के सामने फिल्म की खुब तारीफ की और अपने शब्दों में फिल्म को शानदार बताया साथ ही उन्होंने जवान का टाइटल ट्रैक गाकर खुशी जाहिर की जाते जाते उन्होंने कहा कि शाहरुख खान प्यार हैं। बता दें कि जवान का टाइटल ट्रैक पॉप सिंगर राजा कुमारी ने गाया है। इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

End of Feed