Deepika shooting for Jawan with SRK: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी नई फिल्म जवान (Jawan) में व्यस्त हैं, जिसको एटली बना रहे हैं। एटली (Atlee) साउथ के जाने-माने डायरेक्टर हैं, जो शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान की लोकप्रियता चरम पर है, जिस कारण हर कोई जवान का इंतजार कर रहा है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्पेशल कैमियो में दिखाई देंगी। दीपिका पादुकोण ने जवान के लिए स्पेशल कैमियो शूट करना शुरू कर दिया है, जिसकी फोटोज भी सामने आ गई हैं।
Jawaan: Shah Rukh Khan संग नाचती दिखीं Deepika Padukone, देखें LEAKED PICS
ईटाइम्स ने कुछ देर पहले ही दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें फैंस के सामने पेश की हैं, जो सेट से लीक हुई हैं। इन फोटोज में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे के साथ स्पेशल सॉन्ग शूट करते दिखाई दे रहे हैं। पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को खूब सराहा गया था, जिस कारण इन दोनों की फोटोज देखकर दर्शक झूम उठे हैं। दर्शकों का कहना है कि पठान की तरह ही जवान में भी इस जोड़ी का जलवा देखने को मिलेगा। आप किंग खान और दीपिका पादुकोण की लीक्ड पिक्स नीचे देख सकते हैं:
[Pics] Deepika Padukone and Shah Rukh Khan on the sets of #Jawan t.co/jhRVuvU5nI
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
2023 में रिलीज नहीं होगी शाहरुख खान की जवान!!
मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की जवान इस साल रिलीज नहीं होगी। फिल्म जवान की शूटिंग इन दिनों जारी है, जिस कारण यह अपनी रिलीज डेट तक तैयार नहीं हो पाएगी। सुनने में आ रहा है कि किंग खान अगले साल जवान को रिलीज कर सकते हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर मेकर्स ने पक्की मुहर नहीं लगाई है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
