Jawan box office collection day 21: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दिनों रिलीज के बाद भी हर जगह सुर्खियों में रहती है। फिल्म को देखन के लिए अभी भी सिनेमाघरो में भीड़ उमड़ी होती है। ऐसे में जवान अभी भी कमाई में बाकि फिल्मों के छक्के उड़ा रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा जैसे स्टार्स नजर आएं। नयनतारा और शाहरुख खान की जोड़ी ने सभी के होश उड़ा दिए है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन कितनी कमाई कर ली है।
Jawan box office collection day 21: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख की फिल्म 'जवान' क्रेज लगातार समय के साथ खत्म हो रहा है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए की आखिर फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन कितनी कमाई कर डाली है।
एटली डायरेक्टेड फिल्म 'जवान' (Jawan) को भारत के साथ-साथ विदेश में भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो 21वें दिन फिल्म ने 5.15 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। इसी के सह अब फिल्म का पूरा कलेक्शन 576.23 हो गया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। अब तक केवल तीन भारतीय फिल्में 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा हैं, जिनमें से एक आमिर खान की दंगल, आरआरआर और पठान हैं। जवान' के क्लब में शामिल होने के साथ ही इसमें शाहरुख की दो फिल्में भी शामिल हो गई है।
इसी के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया था, जिसके लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरीं। ऐसा माना जा रहा है की इस कैमियो के लिए एक्ट्रेस ने मेकर्स से कोई पैसा चार्ज नहीं किया है। जानकरी के लिए बता दें की फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ का था। फिल्म ने हाईएस्ट ओपनिंग कर बाहुबली, केजीएफ जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
