Jawan Advance Booking: शाहरुख खान ने रचा इतिहास, सिर्फ 2 घंटे में बिके 40 हजार से ज्यादा टिकट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 1, 2023, 02:22 PM IST

Jawan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर 31 अगस्त 2023 को रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ ही इंटरनेट पर शाहरुख खान के नाम का सैलाब आ गया है, अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Jawan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) का ट्रेलर 31 अगस्त 2023 को रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ ही इंटरनेट पर शाहरुख खान के नाम का सैलाब आ गया है, अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। आज 1 सितंबर 2023 यानी फिल्म की रिलीज से ठीक 1 हफ्ते पहले ही मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग ने शुरू होते ही एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। फिल्म ने बुकिंग शुरू होने के 2 घंटों के भीतर ही 40 हजार से ज्यादा टिकट बेच लिए हैं। शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कैमियो देखने के लिए भी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed