Javed Akhtar on Bushra Ansari: बॉलीवुड के जाने-माने राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। जावेद अख्तर अपने बयानों की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं, तो कभी उनकी जमकर तारीफ होती हैं। अब इन सब से बीच जावेद अख्तर का नया बयान सामने आया है। जावेद अख्तर का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर इस बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी (Bushra Ansari) एक दावे की पोल खोलते नजर आए। बुशरा अंसारी ने कहा था कि भारत में मुस्लिमों को किराए पर मकान नहीं मिलता और जावेद अख्तर जैसे बड़े लेखक को भी मुंबई में फ्लैट लेने में दिक्कत हुई थी। अब इसको लेकर जावेद अख्तर ने ये बात कही है।
जावेद अख्तर ने खोली पाकिस्तानी एक्ट्रेस की पोल
जावेद अख्तर अपनी हाजिरजवाबी की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में जावेद अख्तर बुशरा अंसारी के उस दावे की हवा निकाली जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा था कि जावेद अख्तर को मुंबई में घर मिलने में परेशानी हुई थी। Lallantop से बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने इसका जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'हां, मैं और शबाना तो अब सड़कों पर सोते हैं।' उन्होंने आगे बताया कि ये बात पुरानी है, करीब 20-25 साल पहले की। शबाना आजमी मुंबई की एक बिल्डिंग में फ्लैट खरीदना चाहती थीं, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। ब्रोकर ने साफ कह दिया कि वो मुस्लिम को फ्लैट नहीं देना चाहते। जावेद अख्तर ने तंज कसते हुए कहा कि शबाना जैसे शख्स को भी मुस्लिम के तौर पर देखा गया, ये अपने आप में हैरान करने वाली बात है। इसके आगे जावेद अख्तर ने कहा कि 'ये वो लोग थे जिनके माता-पिता सिंध में रहते थे। तुमने उन्हें वहां से निकाला। सब छीन लिया गया और उन्हें बेघर कर दिया गया और वो शरणार्थी बनकर यहां आए। जो उनके साथ हुआ, वो दर्द वो भूल नहीं पाए। उनका गुस्सा हम मुस्लिमों पर निकलता है। अब बताओ, इसमें गलती किसकी है, मेरी या तुम्हारी? और बुशरा अंसारी हमें बता रही हो कि हमें घर नहीं मिला? अगर हमें घर नहीं मिला, तो उसकी वजह तुम हो, क्योंकि तुमने उन्हें सिंध से बेघर किया था।'
वायरल हो रहा है बयान
जावेद अख्तर का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बयान को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स जावेद अख्तर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
