बॉलीवुड

Drishyam 3 Release Date: गांधी जयंती पर आएगी दृश्यम 3, अजय देवगन ने नेक्स्ट हिट के लिए कसी कमर

Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन स्टार इस मूवी की घोषणा पैनोरमा स्टूडियो ने की थी। जिसके बाद फैंस के बीच हलचल थी कि फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इसपर एक्सक्लूसिव अपडेट दी है और बताया है कि फिल्म अगले साल गांधी जयंती पर रिलीज हो सकती है।

Image

Drishyam 3 Release Date

Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी में से एक दृश्यम का पार्ट 3 आ रहा है। आज सुबह-सुबह खबर आई थी कि अभिषेक पाठक जिन्होंने दृश्यम 2 बनाई है वह पार्ट 3 के लिए काम कर रहे हैं। अजय देवगन स्टार इस मूवी की घोषणा पैनोरमा स्टूडियो ने की थी। जिसके बाद फैंस के बीच हलचल थी कि फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इसपर एक्सक्लूसिव अपडेट दी है और बताया है कि फिल्म अगले साल गांधी जयंती पर रिलीज हो सकती है। अजय देवगन स्टार मूवी 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्माण फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और वायकॉम 18 द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

दृश्यम( Drishyam) की बात करें तो फिल्म की कहानी एक मर्डर सस्पेंस पर टिकी हुई है। विजय सलगांवकर ( अजय देवगन) नाम का एक व्यक्ति की कहानी है जिसकी बेटी के बॉयफ्रेंड को मार देती है। अपनी बेटी को पुलिस से बचाने के लिए अजय देवगन जो खेल खेलता है वह कहानी को बहुत दिलचस्प बनाते हैं। दृश्यम पार्ट 2 में दिखाया गया था कि अजय देवगन ने कैसे बॉडी को पुलिस स्टेशन के अंदर छिपाया था, अब पार्ट 3 में सबको इंतजार रहेगा कि अजय देवगन का सच सबके सामने आएगा या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। फिल्म में मुख्य किरदार में अजय देवगन के साथ श्रिया शरण, इशिता दत्ता और तब्बू हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article