Ajay Devgn की 'Maidaan' देख Javed Akhtar ने की तारीफ, बोले 'हर इंडियन को गर्व होना...'

Javed Akhtar Watched Ajay Devgn's Maidaan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को देखने के बाद ऑडियंस ने इसे पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं। हाल ही में इंडस्ट्री के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी फिल्म 'मैदान' की तारीफ की और कहा कि हर इंडियन को इसे देखना चाहिए।

Javed Akhtar Watched Ajay Devgn's Maidaan: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इसे देखने के लिए बेताब थे। यह फिल्म फूटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है। सैयद ने साल 1952 और 1962 के एशियाई खेलों में जूनियर टीमों को जीत दिलाई थी। फिल्म में अजय देवगन को सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। ऑडियंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को यह फिल्म पसंद आई है। हाल ही में मशहूर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

Javed Akhtar Watched Maidaan

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'मैदान' पर अपनी राय साझा की। जावेद अख्तर ने लिखा, 'मैंने 'मैदान' देखी। यह एक सच्ची कहानी है, जो नेशनल अचिएवेमेंट पाने पर हर इंडियन को गर्व महसूस कराएगी। इस बारे में दुर्भाग्य से ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। फिल्म देखने चाहिए। निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक अमित शर्मा और अजय देवगन को बधाई जिन्होंने शानदार एक्टिंग की है।'

End of Feed