Uttara Baokar Death: नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस उत्तरा बाओकर (Uttara Baokar) का 79साल की उम्र में निधन हो गया है। उत्तरा पिछले एक साल से बीमार चल रही थी और पुणे के अस्पताल में भर्ती थीं। एक्ट्रेस के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उत्तरा लंबे समय से बीमार थी। एक्ट्रेस के निधन की खबर उनके परिवार के करीबी सदस्य ने दी है। एक्ट्रेस को मृणाल सेन की फिल्म से पहचान मिली थी। उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस के निधन पर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) से लेकर ईला अरुण (Ila Arun) समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया है।
Uttara Baokar death (credit pic: instagram)
मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा, उनकी प्रतिभा को कई बार मंच पर देखने का सौभाग्या मिला। क्या अभिनेत्री थीं आप, आप याद आएंगी उत्तरा जी। आत्मा को शांति मिले।
Had the privilege of witnessing her genius on stage many times! What an actor!! You will be missed Uttraji! Rest In… t.co/4UQ22PJ8f4
— ANI (@ANI) Apr 13, 2023
सिंगर ईला अरुण ने लिखा, पहली बार उत्तरा जी से मैं एनएसडी से मिली थी। जहां मैं शॉर्ट टर्म कोर्स कर रही थी। मैं उनके व्यक्तिव और आवाज से काफी प्रभावित थी। उन्होंने गोविंद निहलानी की तमस में रुक्मावती का रोल प्ले किया था। मैंने उनकी बेटी का किरदार निभाया था। ये पूरी थिएटर बिरदारी के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी उन्हें जानते थे।
#I first met Uttara ji at the NSD where I was doing a short term course. I Later immensely enjoyed working in Govin… t.co/0B3X1dHhtN
— ANI (@ANI) Apr 13, 2023
मनोज जोशी ने ट्वीट कर लिखा, उत्तर बावकर जी का निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय छति है। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। ऊं शांति...
Demise of Uttara Baokar Ji is an irreparable loss to Indian Film Industry. Deeply pained by her demise. ॐ शांति t.co/nX0IMevO3P
— ANI (@ANI) Apr 12, 2023
उत्तरा ने उड़ान, अंतराल, जोन, रिश्ते, कोरा कागर, नजराना, जस्सी जैसी कोई नहीं, जब लव हुआ और कशमकश जिंदगी की जैसे कई टीवी शोज में काम किया। उन्होंने सरदारी बेगम, ठक्षक वास्तुपुरुष, डोर, आजा नचले, लेसन्स इन फॉरगेटिंग और संहिता जैसी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया था। उन्होंने एक्टिंग की पड़ाई एनएसडी से की थी। उन्होंने मशहूर थिएटर आर्टिस्ट इब्राहिम अलकाजी के साथ काम किया था।
