Janhvi Kapoor ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी मंदिर में किए दर्शन, जन्मदिन पर लिया भगवान का आशिर्वाद

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 6, 2024, 07:57 PM IST

Janhvi Kapoor Seeks blessings at Tirupati Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं, शिखर और जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor Seeks blessings at Tirupati Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं, शिखर और जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर को शिखर अपने ही अंदाज में भीड़ से बचाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जाह्नवी और शिखर की जोड़ी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दोनों एक साथ भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी शिखर और जाह्नवी को ऐसा करते देखा गया है।

End of Feed