Homebound: स्क्रीनिंग पर मां श्रीदेवी की साड़ी पहनकर पहुंची जान्हवी कपूर, बॉयफ्रेंड शिखर के परिवार संग दिए पोज

Janhvi Kapoor Wear Sridevi Saree: कल बीती रात बॉलीवुड फिल्म 'होमबाउंड' (Homebound) की स्टार्स के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी। अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी की साड़ी पहनी जिसे देख रेड कार्पेट पर मौजूद सभी लोग एक्ट्रेस को बस निहारते ही रह गए।

Janhvi Kapoor Wear Sridevi Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कल जान्हवी की फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। फिल्म में जान्हवी के साथ विशाल जेठवा और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। इस स्क्रीनिंग पर जिस सितारे ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो निकलीं जान्हवी कपूर, जी हाँ एक्ट्रेस अपनी माँ श्रीदेवी की साड़ी पहनकर पहुंची थी। एक्ट्रेस को माँ की साड़ी पहने हुए देख सभी हैरान रह गए। इसी के साथ जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर के परिवार संग भी कैमरे के आगे पोज दिए।

Janhvi Kapoor Wear Sridevi Saree

Image Source: Zoom TV Instagram

कल 'होमबाउंड' (Homebound) की स्क्रीनिंग के खास मौके पर जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने मां श्रीदेवी (Sridevi) की साड़ी पहनी थी। जी हाँ, 8 साल पहले श्रीदेवी ने ये साड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वेडिंग रीसेप्शन पर पहनी थी। ब्लू और ब्लैक पशमीना साड़ी पहले माँ और और अब बेटी पर खूब जँच रही है। अपनी इस बड़ी फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने माँ श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देते हुए ये साड़ी पहनी है। जैसे ही श्रीदेवी ने कार्पेट पर पैर रखा लोगों को साड़ी देख श्रीदेवी की याद आ गई। जान्हवी को श्रीदेवी की साड़ी पहन देख लोगों काफी इमोशनल हो गए।

End of Feed