जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में ही बड़ी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंन भी काफी ज्यादा तगड़ी है। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जान्हवी बॉलीवुड सिनेमा के साथ-साथ साउथ जगत में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 78वें कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल डेब्यू किया है।
Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अक्सर प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोगों ने प्लास्टिक का भी टैग दे दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस उन्हें प्लास्टिक बोलने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दे रही हैं। वायरल वीडियो में जान्हवी कपूर अपने हेयर और मेकअप टीम से घिरी हुई है, जबकि वे उनके लुक पर काम कर रहे थे।
वे कहेंगे कि यह प्लास्टिक है
वीडियो में एक्ट्रेस ने कैमरे की ओर देखा और कहा, "मैं मेस्मेरिसिंग दिख रही हूं। मैं ब्रेथटेकिंग दिख रही हूं। मैं खाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती"। उन्होंने कहा, "वे कहेंगे कि यह प्लास्टिक है, लेकिन किसे परवाह है?" जिससे उनकी पूरी टीम हंसते-हंसते लोटपोट हो गई।
फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
इस समय जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर और शिखर पहारिया के साथ कान्स में हैं। 21 मई को उनकी फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी उनके साथ थे। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों से 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजीं।
