Mili Teaser: ‘मिली’ का टीजर हुआ रिलीज, बर्फ में फंसी दिखीं जान्हवी कपूर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 05:26 PM IST

Janhvi Kapoor Film Mili Teaser: फिल्म में जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं, जो एक चिकन हब के एक फ्रीजर रूम में फंस जाती है। फिल्म में जाह्नवी के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Mili Teaser: जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म मिली को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 अक्टूबर को मिली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पोस्टर में जान्हवी कपूर का लुक एक दम उनके पर्सनैलिटी को सूट कर रहा है क्योंकि वह बैग टांगकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में वह बिल्कुल अपने असल व्यक्तित्व के करीब लग रही हैं। पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है मिली और इस रोल को जान्हवी कपूर निभाने वाली हैं। इसी के साथ आज ही मेक्रस ने मिली का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है।

mili

mili

फिल्म में जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं, जो एक चिकन हब के एक फ्रीजर रूम में फंस जाती है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी, जहां फिल्म में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाएंगे। वहीं, मनोज पाहवा, जाह्नवी के पिता का रोल अदा करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन माथुकुट्टी जेवियर कर रहे हैं। वहीं, एआर रहमान इस फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं।

End of Feed