Janhvi Kapoor Reveals Parents Secrets: जान्हवी कपूर (Janhvi kapoor) इन दिनों अपने बोल्ड लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में हाल ही में जान्हवी को खूबसूरत लुक में देखा गया था। इतना ही नहीं अब जान्हवी की तुलना काइली जेनर से की जा रही है। दिवाली के जश्न के बीच जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में बात की। एक्ट्रेस जान्हवी ने बताया कि कैसे बोनी कपूर को धूम्रपान छोड़ने के लिए मां शाकाहारी बन गई थीं। जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि कई साल पहले श्रीदेवी काफी कमजोर थीं और उनको इस कारण डॉक्टरों ने मांसाहारी खाना खाने की सलाह दी थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ये खाना बंद कर दिया था।
boney kapoor, sridevi and janhvi kapoor
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बताया कि उनके पिता को सिगरेट की लत लग गई थी और उनके जुहू वाले घर में रहने के दौरान उन्हें कोई नहीं रोक सकता था। यह फिल्म नो एंट्री का समय था। मां और खुशी कपूर उसके सिगरेट के पैकेट को नष्ट कर देती थीं। वो या तो उनकी सिगरेट काट देती थीं या फिर उस पर टूथपेस्ट लगाकर बर्बाद कर देती थीं। लेकिन इसमें से कुछ भी काम नहीं आ रहा था।
श्रीदेवी, पति बोनी की इस बुरी आदत को छोड़ने के लिए उनसे लड़ती रहती थीं। उन्होंने तब तक इसके लिए लड़ना बंद करने का फैसला नहीं किया जब तक कि वो धूम्रपान करना बंद नहीं कर देते। डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि वह सिर्फ नॉनवेज खाना बंद नहीं कर सकतीं, लेकिन श्रीदेवी ने नहीं सुनी। बोनी उनसे रिक्वेस्ट करते रहे, लेकिन मां ने कहा नहीं...। बाद में श्रीदेवी के असामयिक निधन के बाद बोनी ने सिगरेट छोड़ दी।
जान्हवी कपूर ने बताया, 'वह शाकाहारी हो गई थीं। मां ने कहा था कि मैं तब तक नॉनवेज नहीं खाऊंगी जब तक आप धूम्रपान करना बंद नहीं कर देते। डॉक्टर तब उनसे कह रहे थे कि नहीं आप(श्रीदेवी) बहुत कमजोर हैं। आपको और खाने की जरूरत है लेकिन मां नहीं मानती थीं। तब पापा उनसे भीख मांगते थे। फिर आखिरकार, चार-पांच साल पहले, बिल्कुल वैसा ही हो गया जैसा वह चाहती थीं।'
