बिग फैट नहीं ट्रेडिशनल वेडिंग करेंगी Janhvi Kapoor, बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya में है ये सारी क्वॉलिटी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 10, 2024, 06:31 PM IST

जाह्नवी कपूर ने अजय देवगन की फिल्म मैदान के स्क्रीनिंग पर अपने और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस स्क्रीनिंग पर बॉयफ्रेंड के नाम का नेकलेस पहने हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वेडिंग प्लान के पुराने इंटरव्यू वायरल हो रहे हैं।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने शिखर पहाड़िया संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। दोनों हर इवेंट, वेकेशन पर साथ में नजर आते थे। दोनों के डेटिंग के रूमर्स काफी समय से आ रहे थे। एक्ट्रेस हाल ही में मैदान के स्क्रीनिंग में बॉयफ्रेंड शिखर के नाम का नेकलेस पहने हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड को प्यार से शिखू बुलाती हैं। एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में अपने आइडल पार्टनर के बारे में बात की है। एक्ट्रेस के पुराने वीडियो फिर से वायरल हो रहे हैं।

बवाल एक्ट्रेस ने कहा था, मेरा पार्टनर बहुत ही टैलेंटेड होना चाहिए। मैं उसके लिए हमेशा उत्साहित रहूं। इसके अलावा मैं उससे हमेशा कुछ न कुछ नया सीखती रहूं। उसका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा होना चाहिए। उसके अंदर मुझे लेकर ओबसेशन होना चाहिए।

End of Feed