जाह्नवी कपूर ने खुलम खुला किया शिखर पहाड़िया संग प्यार इजहार, पहनी बॉयफ्रेंड के नाम की टी-शर्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 13, 2025, 09:13 AM IST

Janhvi Kapoor Viral T-shirt: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें वो बॉयफ्रेंड की फोटो लगी टी-शर्ट पहने दिखाई दीं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Janhvi Kapoor Viral T-shirt: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिल्मों के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जाह्नवी कपूर अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ नजर आती रहती हैं। कभी कपल को मंदिर में साथ देखा जाता है, तो कभी इवेंट में संग एंट्री करते नजर आते हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर अपने गले में बॉयफ्रेंड नाम का लॉकेट भी पहने दिखाई देती हैं। अब इन सब के बीच जाह्नवी कपूर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर एक बार फिर अपने प्यार का खुला इजहार करती दिखीं। तो चलिए जानते हैं इस बार जाह्नवी कपूर ने क्या किया है।

janhvi kapoor Viral T shirt

Image Source: orhan awatramani/ Instagram

जाह्नवी कपूर ने पहनी यूनिक टी-शर्ट

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जाह्नवी कपूर के दोस्त ऑरी ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में ऑरी ने पार्टी की झलक दिखाई है। लेकिन सबका ध्यान जाह्नवी कपूर की टी-शर्ट ने अपनी तरफ खींच लिया। जाह्नवी कपूर इस तस्वीर में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के फोटो लगी टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस टी-शर्ट पर एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड का नाम भी लिखा हुआ है। जाह्नवी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को जाह्नवी कपूर के फैंस खूब शेयर करते नजर आएं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं जाह्नवी कपूर की ये वायरल वीडियो।

End of Feed