जाह्नवी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरी संग अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लंबे समय से हम....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2022, 07:50 PM IST

जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एक्ट्रेस ने प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली हाल ही में रिलीज हुई है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म को प्रमोट करने में बिजी हैं। जाह्नवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में कर रही हैं। एक्ट्रेस का फिल्म इंडस्ट्री में अपना फ्रेंड सर्कल है, जो उनके साथ हमेशा नजर आते हैं। एक्ट्रेस अपने गैंग के साथ जमकर पार्टी करती हैं। वो अक्सर न्यासा देवगन, वेदांत महाजन और ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) के साथ अक्सर स्पॉट होती हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की हैं।

janhvi kapoor (7)

janhvi kapoor (credit pic: instagram)

जाह्नवी कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर तोड़ी चुप्पी

जाह्नवी कपूर अक्सर अपने दोस्त ओरी के साथ स्पॉट होती हैं। ऐसे में ज्यादातर फैंस को लगता है कि जाह्नवी कपूर अपने दोस्त ओरी संग रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने इस बात पर ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं दिया है। अब इस मामले में एक्ट्रेस ने अपने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मैं ओरी को बहुत लंबे समय से जानती हूं। जब वो मेरे आस- पास होता है तो मुझे घर जैसा लगता है। मैं उस पर बहुत भरोसा करती हूं'। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसे दोस्तों का मिलना बहुत मुश्किल, जो आपके लिए हमेशा खड़े रहते हैं। वो बहुत अच्छा इंसान है'।

End of Feed