Janhvi and Shikhar Pahariya Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अंबानी के गणेश पूजा में पहुंची थीं। बप्पा का आशीर्वाद लेने नीता अंबानी के घर कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस लिस्ट में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय से लेकर जाह्नवी और अनन्या तक का नाम शामिल हुए थे। बप्पा के विसर्जन में जाह्नवी ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर के साथ जमकर डांस किया।
Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)
वीडियो में जाह्नवी खुलकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड उनके साथ नजर आ रहे हैं। जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जाह्नवी बप्पा की भक्ति में सब भूल गई है।
जाह्नवी का डांस वीडियो वायरल
जाह्नवी इससे पहले अपने बॉयफ्रेंड के संग तिरुपति बालाजी मंदिर गए थे। एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमती नजर आती हैं। दोनों साथ में डिनर डेट से लेकर वेकेशन तक पर साथ में जाते हैं। जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस हिंदी के साथ -साथ तमिल इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ मिस्टर और मिसेज माही में दिखाई देंगी।
