जाह्नवी कपूर ने घुटनों के बल की तिरुपति बालाजी मंदिर की चढ़ाई, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखे साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची थीं। जाह्नवी कपूर ने तिरुपति बालाजी मंदिर की चढ़ाई घुटनों के बल की, जो वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत यंग जनरेशन की उभरती हुई स्टार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड दर्शकों का दिल जीतने के बाद साउथ दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए कमर कस ली है। जाह्नवी कपूर काम के साथ-साथ धर्म-कर्म के काम में भी काफी एक्टिव हैं। जब भी उन्हें वक्त मिलता है, वो भगवान की शरण में पहुंच जाती हैं। जाह्नवी कपूर चाहें पहाड़ों पर घूमने के लिए जाएं या फिर साउथ की खूबसूरती के देखने के लिए, वो भगवान के सामने माथा टेकना कभी नहीं भूलती हैं। अदाकारा जाह्नवी कपूर बीते दिनों तिरुपति बालाजी मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंची थीं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। जाह्नवी कपूर के दोस्त ओरी ने जाह्नवी कपूर के मंदिर दर्शन का ब्लॉग बनाया, जिसमें दिखा दे रहा है कि अदाकारा तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए घुटनों के बल पहुंची। जाह्नवी कपूर के साथ इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दिए।

End of Feed