जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को कहा 'दलित', स्टार ने लगी ऐसी लताड़ की मुड़कर नहीं देखेगा दोबारा

Shikhar Pahariya getting angry on Social Media User: शिखर पहाड़िया की दिवाली की तस्वीरों पर किसी सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया कि ' पर तू तो दलित है' अब इस कॉमेंट को पढ़कर शिखर को गुस्सा आ गया और उन्होंने यूजर को खूब लताड़ लगाई है जिसे सराहा जा रहा है।

Shikhar Pahariya getting angry on Social Media User: अभिनेत्री जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor ) के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया( Shikhar Pahariya) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। कभी बॉलीवुड पार्टी में तो कभी जाह्नवी के साथ शिखर स्पॉट होते रहते हैं। जान्हवी कपूर संग रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहने वाले शिखर पर फैंस की भी नजरें बनी रहती हैं। हाल ही में शिखर की एक पोस्ट पर किसी ने ऐसा कॉमेंट किया कि उन्हें गुस्सा आ गया। स्टार ने इसकी निंदा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने उस व्यक्ति को डांट भी लगाई है।

Shikhar Pahariya getting angry on Social Media User

दरअसल शिखर पहाड़िया ( Shikhar Pahariya) ने दिवाली पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन फोटोज में वह अपनी पेट डॉगस और जान्हवी कपूर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर किसी सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया कि ' पर तू तो दलित है' अब इस कॉमेंट को पढ़कर शिखर को गुस्सा आ गया और उन्होंने यूजर को खूब लताड़ लगाई। फोटो शेयर करते हुए शिखर ने लिखा है : यह वास्तव में दुखद है कि 2025 में भी आप जैसे लोग हैं, जिनकी मानसिकता इतनी छोटी और पिछड़ी है। दिवाली प्रकाश, प्रगति और एकता का त्योहार है, ये बातें सभी जानते हैं लेकिन लगता है आपकी समझ से परे हैं। शिखर ने आगे कहा कि शायद ऐसा झूठ फैलाने के बजाय, आपको खुद को शिक्षित करने ध्यान देना चाहिए। अब वास्तव में कोई चीज अछूत है वह आपकी सोच है।' शिखर का बेबाकी से दिया हुआ ये जवाब खूब पसंद किया जा रहा है।

End of Feed