Aadar Alekha addresses Tara cheating case: बॉलीवुड कलाकार आदर जैन (Aadar Jain) ने कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) के साथ 7 फेरे लेकर घर बसाया है। अलेखा के साथ शादी करते हुए आदर जैन ने एक स्पीच दी, जो इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। इस स्पीच को सुनने के बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि उन्होंने टाइमपास वाली बात तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के लिए बोली थी। आदर जैन ने इस पूरे मसले पर पहली दफा चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि लोगों ने बातें बनाते-बनाते लाइन क्रॉस कर डाली और झूठी कहानी रच दी। इंटरनेट पर जो कहानी फैल रही है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। (इसे भी पढ़ें: आदर जैन ने आलेखा आडवाणी संग मिलकर मारा तारा सुतारिया की पीठ में खंजर? कपल ने खोली 'प्यार में धोखे' की कहानी की कलई)
आदर जैन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा है, 'ऐसा कहा जाता है कि चुप्पी ताकत होती है लेकिन एक सीमा तक। अगर आप सारी सीमाएं क्रॉस होने के बाद भी नहीं बोलते हैं तो ये आपकी कमजोरी बन जाती है। लोगों ने मुझे लेकर कई तरह की बातें बनाई हैं और झूठे आरोप लगाए हैं। खराब बात यह है कि जब लोग ऐसी बातें बनाते हैं तो वो लोग परेशान होते हैं, जिनके नाम इन कहानियों से जुड़े होते हैं। मैंने सभी की इज्जत का ख्याल करते हुए अब तक कुछ भी नहीं कहा लेकिन अब मैं चुप नहीं रहना चाहता हूं।'
'अलेखा मेरी सबसे पुरानी दोस्त है और मैं उसका सबसे पुराना दोस्त हूं। मुझे यह गलत लगता है कि लोग आलेखा और मेरे परिवार को इस सब में घसीटते हैं। मुझे लगता है कि लोगों को मुझ पर और अलेखा पर उंगलियां उठाने के साथ-साथ तारा को भी अकेला छोड़ देना चाहिए। हम सभी अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं। मेरे माता-पिता ने हमेशा पास्ट की इज्जत करना सिखाया है और मैं हमेशा वो करता रहूंगा।'
आदर जैन के साथ-साथ अलेखा ने भी इस मुद्दे पर बात की और कहा, 'मैं कुछ भी नहीं कहना चाहती हूं क्योंकि मुझे सच पता है। मैं इस लड़के आसपास हमेशा रही हूं। हम दोनों साथ-साथ बड़े हुए हैं। हम दोनों एक-दूसरे की जिंदगियों का हिस्सा पिछले कई सालों से हैं। अचानक से लोगों ने ऐसी बातें बनाना शुरू कर दीं कि हमने तारा को धोखा दिया है, जो सच नहीं है। तारा को भी ये पता है। ये पूरी कहानी ही गलत है, जिसका कोई आधार नहीं है।'
