Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज 6 मार्च 2024 को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बीच अब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने जन्मदिन के मौके पर रोमांटिक विश की है, जिसकी फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। एक्ट्रेस ने हाल ही में कॉफी विद करण में भी अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ खुलासे किए थे। दोनों मंदिर से लेकर पार्टीज में एक साथ अक्सर स्पॉट होते हैं। जाह्नवी ने शिखर संग अपने रिश्ते को लेकर अपनी तक कुछ भी खुलकर नहीं कहा है।
Shikhar Pahariya romantic Wish on Janhvi Kapoor's Birthday
यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: जामनगर से लौटते वक्त Rihanna ने पैपराजी संग की मस्ती, खूब खिंचवाईं फोटो
आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर शिखर पहाड़िया ने उनके साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी काफी प्यारी लग रही हैं। आइए इस फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
जाह्नवी कपूर पर शिखर ने लुटाया प्यार
शिखर ने जाह्नवी कपूर के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है, जिसमें दोनों का चेहरा नजर रही आ रहा है। इसके साथ ही शिखर ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें जाह्नवी उनके डॉग्स के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए शिखर ने लिखा, 'तुम्हारे सारे बेबीज तुम्हें प्यार करते हैं।' शिखर पहाड़िया की ये बर्थडे विश काफी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
