शादी से पहले ही होने वाली सास की लाडली बनी जाह्नवी कपूर, Shikhar Pahariya की मां ने ऐसे की होने वाली बहू की तारीफ!!

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में ही बड़ी पहचान बना ली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शानदार डेब्यू किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। हाल ही में शिखर पहाड़िया की मां ने जान्हवी की तारीफ की है।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कम समय में ही बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में अपना जलवा बिखेर लिया है। फैंस एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पसंद करते हैं, जिस कारण जान्हवी की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में शानदार डेब्यू कर लिया है। अपने डेब्यू में एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। अब एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की मम्मी स्मृति शिंदे ने जान्हवी की तारीफ की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है।

Shikhar Pahariya with mom

Shikhar Pahariya with mom

कान्स फिल्म फेस्टिवल में नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के दौरान सभी एक्ट्रेस की एक्टिंग को देखकर दीवाने हो गए थे। साथ ही इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। वही इस फिल्म के निर्देशक नीरज घेवन भावुक भी हो गए थे साथ ही जान्हवी कपूर की जमकर तारीफ किए थे। नीरज घेवन द्वारा निर्देशित ‘होमबाउंड’ में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक छोटे से उत्तर भारतीय गांव के दो बचपन के दोस्तों के जीवन की कहानी है।

End of Feed