जाह्नवी कपूर नहीं संभाल पाईं बोल्ड ड्रेस, तंज कसते हुए यूजर्स बोले-क्यों पहनते हो ऐसे कपड़े

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2023, 01:00 PM IST

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में इवेंट में पहुंची थीं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी ड्रेस में फंसकर गिरने वाली होती हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए येलो कलर का आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस येलो आउटफिट में काफी स्टाइलिश और ग्लमैरस लग रही हैं। जब एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर पैपराजी को देने के लिए पहुंचीं तो अपनी ही ड्रेस में फंस गई। एक्ट्रेस के रेड कार्पेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स जाह्नवी को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से की। वीडियो में जाह्नवी येलो कलर के आउटफिट में रेड कार्पेट पर चल रही होती है, तभी उनकी ड्रेस पैरों में फंस जाती है। एक्ट्रेस की स्टाइलिश तभी आ जाती है और उन्हें संभाल लेती हैं।

janhvi (1)

Janhvi Kapoor trolled Social media (Credit pic: instagram)

एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देती है और कहती हैं बहुत ओवरएक्टिंग कर रहे हैं आप लोग आज कल, सब सुन रही हूं मैं। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर इस तरह की ड्रेस संभलती नहीं है तो पहनते क्यों हो। दूसरे यूजर ने लिखा, इसे हमेशा अपने ड्रेस के लिए एक हेल्पर चाहिए होता है। तीसरे यूजर ने लिखा, बचा हुआ कपड़ा काट देना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा, ये एक्ट्रेस एक्सट्रा कपड़ा क्यों रखती हैं। कई यूजर्स कमेंट में जाह्नवी की तुलना उर्फी जावेद से की।

End of Feed