Jailer Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (RajniKanth) की फिल्म जेलर (Jailer) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये एक्शन मूवी है। फिल्म में रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, शिवाकुमार, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में है। फिल्म में मोहनलाल और जैकी श्रॉफ ने कैमियो रोल प्ले किया है। फिल्म का निर्देशन नेलशन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।
jailer worldwide Collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Collection: 17 दिन बाद भी सनी पाजी की गदर 2 का जलवा कायम, कमाए इतने करोड़ रुपये
फिल्म ने वर्ल्डवाइ़ड 607 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने भारत में 315.95 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को फिल्म ने 7. 5 करोड़ का बिजनेस किया था। तमिल फिल्म को हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया है।
जेलर ने वर्ल्डवाइड किया 600 करोड़ का बिजनेस
फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 18 दिन बाद 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2.0 के बाद जेलर दूसरी तमिल फिल्म है जो हाइएस्ट ग्रोसर बनी है। जेलर ने वर्ल्डवाइड रविवार यानी 28 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 10. 25 करोड़ की कमाई की थी। रजनीकांत ने टीम के साथ जेलर की सक्सेस को एन्जॉय किया। एक्टर ने पूरी टीम के साथ केक कट किया। सोशल मीडिया पर रजनीकांत और पूरी टीम की फोटो वायरल हो रही है। जेलर से पहले एक्टर अन्नाथे में नजर आए थे।
