धर्मेंद्र को याद करते हुए जयदीप अहलावत ने शेयर की अनदेखी पिक्स, लिखा, 'आपने जो प्यार दिया...'

Jaideep Ahlawat Will Miss Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद सेलेब्स उन्हें याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र के को-स्टार जयदीप अहलावत ने भी अभिनेता को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Jaideep Ahlawat Will Miss Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) का सोमवार 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके फैन्स, फ्रेंड्स और फॉलोअर्स के साथ-साथ पूरे फिल्म जगत ने इस भारी क्षति पर शोक व्यक्त किया। ज्यादातर लोगों ने धर्मेंद्र के निधन को 'एक युग का अंत' बताया। धर्मेंद्र अब इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। ऐसे में अब दिवंगत अभिनेता की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' के को-स्टार जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) ने सेट से कई पिक्स शेयर की हैं और एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया है।

Jaideep Ahlawat Mourns Ikkis Co-Star Dharmendra's Death

Pics Credit: Instagram/Jaideep Ahlawat

जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र को किया याद

धर्मेंद्र के साथ कई अनदेखी पिक्स शर्ते हुए जयदीप अहलावत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'कुछ नहीं है ऐसा जो कह पाऊंगा। बस इतना की आपने जो प्यार दिया मुझे उन थोड़े से दिनों में। मैं वो उम्र भर याद रखूंगा सर। आप बहुत याद आएंगे। इस दुनिया को सिर्फ और सिर्फ जट्ट यमला पगला दीवाना की याद आएगी।' जयदीप अहलावत से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर-दीपिका सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं।

End of Feed