Jacqueline Fernandez OTT Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनकी लव लाइफ के चर्चे बॉलीवुड गलियारों के साथ-साथ लोगों के जुबान पर भी रहे। हालांकि विवादों से घिरने की वजह से एक्ट्रेस काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आखिर वो खबर क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है। एक्ट्रेस अभिषेक शर्मा की वेब सीरीज GOT यानी ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम रखा है। साथ ही इस सीरीज में एक्ट्रेस नील नितिन मुकेश संग रोमांस फरमाती हुई नजर आएंगी। कहा जा रहा है की एक्ट्रेस अपनी इस नई जर्नी के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। सूत्रों के मुताबिक सीरीज को मुंबई में अगले चार महीने तक शूट किया जाएगा साथ ही मेकर्स भी काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
हालांकि सीरीज की कहानी क्या होने वाली है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी के साथ कॉनमैन सुकेश के साथ नाम जुड़ने के बाद जैकलीनक को कोर्ट कचेहरी के चक्कर काटने पड़े थे। जानकारी के लिए बता दें की एक्ट्रेस हॉउसफुल 5, वेलकम टू दी जंगल और फतेह जैसी फिल्मों में जल्द ही नजर आने वाली हैं।
