Jacqueline Fernandez gets relief from the court: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की कथित वसूली मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जैकलीन को मकोका (MCOCA) मामले में आरोपी बनाने और उन्हें समन जारी करने की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद जैकलीन के फैन्स ने भी बेहद खुश हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Govinda संग लालबागचा राजा पहुंचीं कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी, पत्नी सुनीता नहीं आईं नजर)
जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से राहत (Pic Credit: Instagram)
जैकलीन फर्नांडिस को मिली राहत
इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर के कथित सहयोगी नवाज कक्कट ने अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इसमें जैकलीन फर्नांडिस को भी MCOCA मामले में आरोपी बनाए जाने और उनके खिलाफ समन जारी करने की मांग की गई थी। मामले की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था। अब राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इस मांग को लेकर की लगाई गई अर्जी खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद जैकलीन को इस मामले में बड़ी राहत मिली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं Parineeti Chopra, पति राघव चड्ढा भी वीडियो कॉल से हुए शामिल)
जैकलीन फर्नांडिस का नाम लंबे समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में सामने आता रहा है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दौरान भी एक्ट्रेस से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि मकोका मामले में उन्हें आरोपी बनाए जाने की मांग को लेकर दाखिल यह अर्जी अब अदालत ने खारिज कर दी है। सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये की कथित ठगी और वसूली से जुड़ा मामला चल रहा है। इस केस में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम भी चर्चा में आए हैं। ऐसे में राऊज एवेन्यू कोर्ट का ताजा आदेश जैकलीन के लिए अहम माना जा रहा है।
