Sonal Chauhan Dubai Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में सोनल चौहान को लेकर खबर आई थी कि वो कुछ दिनों से दुबई में अटक गई थीं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से वहां का हवाई क्षेत्र बंद हो गया था और बहुत सारी फ्लाइट्स कैंसल हो गईं। सोनल भी इसी दौरान दुबई में थीं और मुंबई वापस आने का प्लान था, लेकिन फ्लाइट न मिलने की वजह से वो वहाँ ही रुक गईं। सोनल चौहान ने इसी बीच एक पोस्ट शेयर कर अपेडट दिया है।
Image Source: Sonal Chauhan Instagram
ये भी पढ़ें: 'ये समय डरावना है हम...' ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में फंसी ईशा गुप्ता, जताई जल्द घर लौटने की उम्मीद
सोनल चौहान ने दिया अपडेट
एक्ट्रेस सोनल चौहान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोनल चौहान की नई पोस्ट है। सोनल चौहान अभी हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया कि वो दुबई में सेफ हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि '“सबको जो मैसेज भेज रहे हैं और चेक-इन कर रहे हैं शुक्रिया और सॉरी कि मैं रिप्लाई नहीं कर पा रही। हम सब ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं। समय बहुत डरावना और मुश्किल है। भगवान हमारी रक्षा कर रहे हैं। सब कुछ पूरी तरह कंट्रोल में है। और मैं सबसे गुजारिश करती हूं कि घबराहट फैलाना बंद करें।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि सोनल चौहान ने कुछ दिनों पहले पोस्ट कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की मांग की थी।
ईशा गुप्ता ने भी शेयर किया था पोस्ट
ईशा गुप्ता भी दुबई में फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने लिखा कि 'हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं, समय बहुत डरावना और बहुत मुश्किल है। भगवान हमारे साथ हैं और हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। हम प्रार्थना कर रहे हैं। सभी प्रभावित लोगों के लिए, सभी फंसे हुए लोगों के लिए, और सबसे ऊपर सभी की सुरक्षा के लिए। जल्द ही घर लौटने की उम्मीद है।'
