Ishaan Khatter with Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। एक्टर को जुलाई में मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही मिस्ट्री गर्ल के नाम का खुलासा हुआ है। ईशान चांदनी बैंज को डेट कर रहे हैं। चांदनी पेशे से मॉडल हैं और सिंगापुर के कुछ टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। ईशान और चांदनी हाल ही में डिनर डेट के लिए गए थे। रूमर्ड कपल एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आए।
Ishaan With Girlfriend (credit pic: instagram)
सोर्स के मुताबिक, ईशान और चांदनी एक- दूसरे को लेकर काफी सीरियस है। एक्टर ने चांदनी को अपने दोस्तों से भी मिलवाया है। रूमर्ड कपल साथ में कश्मीर हॉलीडे पर गए थे। कपल हाल ही में डिनर डेट पर पहुंचा था। व्हाइट शर्ट में ईशान काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड चांदनी व्हाइट टॉप और जींस स्कर्ट में नजर आईं। एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड चांदनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल एक -दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आया।
ईशान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग वायरल हुईं तस्वीरें
चांदनी एक फैशन मॉडल हैं और अब बॉलीवुड में करियर बनाने के प्लानिंग कर रही हैं। चांदनी और ईशान ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर नहीं की है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान फोनभूत में नजर आए थे।
