Sanjay Gupta को याद कर भावुक हुईं Isha Koppikar, बोलीं- 'आप बहुत याद आएंगे' - EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2026, 08:00 PM IST

Isha Koppikar Pays Emotional Tribute To Sanjay Gupta: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। अब उनकी फिल्म ‘कांटे’ की एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भी उन्हें याद किया है।

Isha Koppikar Pays Emotional Tribute To Sanjay Gupta: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड के कई सितारे सदमे में हैं। उनके साथ काम कर चुके कलाकार और करीबी दोस्त लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। किसी ने उनके साथ बिताए पुराने पलों को साझा किया, तो किसी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का नाम भी जुड़ गया है। ईशा ने संजय गुप्ता के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। दोनों ने फिल्म कांटे (Kaante) में साथ काम किया था। तो चलिए जानते हैं कि Zoom से की गई बातचीत में ईशा कोप्पिकर ने क्या बोला है।

Isha Koppikar Pays Emotional Tribute To Sanjay Gupta

‘कांटे’ एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने संजय गुप्ता को दी श्रद्धांजलि, फिल्ममेकर के जाने से टूटा दिल (Image Source: Isha Koppikar Instagram/ IMDb)

'कांटे' की एक्ट्रेस ईशा ने संजय गुप्ता के निधन पर जताया दुख

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपने डायरेक्टर संजय गुप्ता के अचानक निधन पर श्रद्धांजलि दी है। Zoom से खास बातचीत में ईशा ने संजय को याद करते हुए कहा, 'मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। ये खबर मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है और यकीन करना बेहद मुश्किल है कि संजय अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं प्यार से उन्हें गुप्स कहकर बुलाती थी। मुझे उनके साथ फिल्म कांटे में काम करने का मौका मिला था और मैं उन्हें हमेशा एक बेहद हंसमुख, गर्मजोशी से भरे और शानदार इंसान के तौर पर याद रखूंगी। उन्हें जिंदगी से बहुत प्यार था। उनके अंदर गजब की एनर्जी थी और उनके आसपास रहना हमेशा बहुत अच्छा लगता था। ये सच में दिल तोड़ देने वाला है। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी अनु के साथ हैं।'

End of Feed