पब्लिसिटी स्टंट है अक्षय कुमार-परेश रावल की लड़ाई? इस एक्टर ने ट्वीट कर खोल दी सारी पोल!!

Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी-3 इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हो रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस फिल्म को लेकर हो रहे विवाद को एक्टर ने केवल पब्लिसिटी स्टंट बताया है। आइए जानते हैं कौन है वो एक्टर।

Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी-3 इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर हो रहा विवाद अब खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। परेश रावल फिल्म से बाहर होकर सभी को चौंका दिए हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार ने परेश रावल पर अचानक बाहर निकलने के लिए 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भी जारी किया था। अब एक्टर ने अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच यह लड़ाई सिर्फ एक पीआर स्टंट बताया है। आइए जानत हैं कौन है वो एक्टर जिन्होंने इसे पीआर स्टंट बताया है।

Akshay Kumar and Paresh Rawal

Akshay Kumar and Paresh Rawal

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने इस फिल्म को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। एक्टर ने ये भी दावा किया है कि उन्हें इस बात की पुख्ता जानकारी है कि उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट की तरह इस खबर का इस्तेमाल किया है। हाल ही में कमाल खान ने ट्वीट कर लिखा-"अक्षय कुमार और परेश रावल के पब्लिसिटी स्टंट के बारे में मेरा वीडियो जल्द ही आ रहा है। जब ये लोग पब्लिसिटी के इतने भूखे हैं, तो इनको पब्लिसिटी दे ही देते हैं।"

End of Feed