Sonakshi Sinha on asked to convert to Islam After Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बीते साल अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी करने के बाद ऐसी कई अफवाहें सामने आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा को इस्लाम कबूल करने के लिए बोला गया है। ऐसी अफवाहों इसलिए फैली थी क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अंतरधार्मिक विवाह किया था। अब इन अफवाहों पर कई महीनों के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बड़ा रिएक्शन दिया है।
इस्लाम कबूलने की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने इस्लाम कबूल करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी दी है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उन्हें कभी भी इस्लाम कबूल करने के लिए नहीं कहा गया था। सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। जहीर इकबाल ने कभी भी अपने धर्म को सोनाक्षी सिन्हा पर थोपने की कोशिश नहीं की और ना ही ऐसा एक्ट्रेस ने किया। इस बारे में उन्होंने कभी भी बात ही नहीं की। दोनों घर में अपने ट्रेडिशन को फॉलो करते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, 'दिवाली की पूजा में जहीर मेरे साथ आकर बैठे हैं और जब वो नवाज पढ़ते हैं तो मैं उनके साथ रहती हूं। अब इतनी सी बात है। हम दोनों एक-दूसरे के कल्चर की इज्जत करते हैं।' सोनाक्षी ने यह भी क्लियर करते हुए कहा, 'हिन्दू औरत कभी भी अपने धर्म को बदलने की जरुरत नहीं हैं। दो लोग अगर प्यार करते हैं तो अपनी शादीशुदा लाइफ को अच्छे से शेयर कर सकते हैं।'
