Salman Khan के साथ Aayush Sharma के रिश्ते हो रहे हैं खराब !! 'Ruslaan' एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Aayush Sharma On Salman Khan: आयुष शर्मा ने अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' के लिए सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस नहीं बल्कि किसी बाहरी प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद लोगों को लगने लगा था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ चल रही है। इन खबरों पर आयुष शर्मा ने अब रिएक्शन देते हुए सच बताया है।

Aayush Sharma On Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने साल 2018 में आई फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आयुष शर्मा को सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया। इस फिल्म में आयुष शर्मा को सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्क्रीन्स शेयर करते हुए देखा गया था। इस समय आयुष शर्मा अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' (Ruslaan) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म के लिए आयुष शर्मा ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस नहीं बल्कि किसी बाहरी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है। कई लोगों को लगने लगा है कि सलमान खान और आयुष शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में अब आयुष शर्मा ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Salman Khan-Aayush Sharma

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान जब आयुष से सलमान के प्रोडक्शन के बाहर काम करने के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस साथ ना काम करने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों के बीच अनबन हो गई है। हालांकि इन खबरों पर आयुष शर्मा ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है।

End of Feed