Rahul Mody संग ब्रेकअप की खबरों को Shraddha Kapoor ने किया कन्फर्म !! कजिन Zanai Bhosle ने भी किया अनफॉलो

Shraddha Kapoor Breakup With Rahul Mody: श्रद्धा कपूर ने इनडायरेक्ट तरीके से यह कन्फर्म कर दिया है कि वो राहुल मोदी से ब्रेकअप कर चुकी हैं। यह एक कन्फर्म ब्रेकअप है ऐसा लोगों को इसलिए लग रहा है क्योंकि श्रद्धा की कजिन जानाई ने भी राहुल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

Shraddha Kapoor Breakup With Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। कई दिनों से खबरें आ रही है कि श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग संग ब्रेकअप कर लिया है। यह खबरें तब सामने आई जब श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी (Rahul Mody) को सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो किया। श्रद्धा कपूर ने केवल राहुल मोदी को ही बल्कि अपने एक्स की बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और डॉग को भी अनफॉलो कर दिया है।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर के ऐसा करने से अब अटकलें लगने लगीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अब, श्रद्धा की चचेरी बहन जानाई भोसले ने भी राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। जानाई मशहूर सिंगर आशा भोसले की पोती हैं। नेटिजन्स को लगता है कि अब श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का सच में ब्रेकअप हो गया है। एक Reddit यूजर ने दोनों की ब्रेकअप होने की ओर इशारा किया है। राहुल मोदी से पहले श्रद्धा कपूर ने कुछ महीनों तक सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को भी डेट किया था। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह भी आज तक सामने नहीं आई है।

End of Feed