रणवीर सिंह की 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी को इस हसीना ने किया रिप्लेस, नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

Sharvari to Be Part of Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से कियारा आडवाणी को बाहर करने के बाद अब मेकर्स ने शरवरी को कास्ट करने का फैसला किया है। मेकर्स 'डॉन 3' में हुई शरवरी की एंट्री से बेहद खुश हैं।

Sharvari to Be Part of Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग मूवी 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर हर दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के शूटिंग में देरी होने की वजह से 'डॉन 3' का शूट प्रभावित हो रहा है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि प्रेग्नेंट होने की वजह से निर्माताओं ने फिल्म 'डॉन 3' से कियारा आडवाणी को बाहर कर दिया है। इस फिल्म के मेकर्स ने नई हीरोइन चुन ली है।

This Actresses Final for Ranveer Singh

'डॉन 3' में हुई शरवरी की धांसू एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस शरवरी को मेकर्स ने रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' में लेने का फैसला किया है। शरवरी भी इस भूमिका को पाने में सफल रही हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट की टीम उन्हें लेकर उत्साहित है। 'डॉन 3' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी हाथ लगने के बाद शरवरी बेहद खुश हैं। रणवीर सिंह के साथ इस मूवी में अब शरवरी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed