रवीना टंडन की बेटी Rasha को डेट कर रहे हैं अरबाज खान के बेटे Arhaan? वीडियो देख लोगों ने लगाए कयास

Rasha Thadani-Arhaan Khan Spotted Together: हाल ही अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को साथ में स्पॉट करने के बाद लोगों कहने लगे हैं कि ये एक रिलेशनशिप हैं। वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Rasha Thadani-Arhaan Khan Spotted Together: बॉलीवुड इंडस्ट्री से कपल से लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आना अब नार्मल हो गया है। फैन्स भी अब इन खबरों को सुनने के बाद ज्यादा रिएक्ट नहीं करते हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसने फैन्स को हैरान जरूर किया है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) को हाल ही में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) संग स्पॉट किया गया। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। दोनों का साथ में मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Arhaana-Rasha-Raveena-Arbaaz

मंगलवार को पैपराजी ने अरहान खान और राशा थडानी को मुंबई में एक साथ एक ही फ्रेम में स्पॉट किया। इस दौरान अरहान खान को सफेद टी-शर्ट के साथ ब्राउन कलर के ट्राउजर में देखा गया। दूसरी ओर राशा डेनिम ब्लू जींस के साथ ब्लैक ऑफ-शोल्डर टॉप में दिखाई दीं। दोनों को जल्दी-जल्दी अपनी कार की ओर जाते हुए देखा गया। राशा और अरहान को साथ में देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि ये रिलेशनशिप में हैं। इन खबरों पर स्टार किड्स की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

End of Feed