अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होते ही Malaika Arora की जिंदगी में हुई इस शख्स की एंट्री !! ऑनलाइन उड़ रही हैं डेटिंग अफवाहें

Is Malaika Arora Dating Rahul Vijay: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से स्टाइलिश राहुल विजय के साथ एक फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Is Malaika Arora Dating Rahul Vijay: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में एक्टिव रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। बीती रात मलाइका अरोड़ा को मुंबई में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल होते हुए देखा गया। ब्लैक कलर की आउटफिट में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के स्टाइलिश और बोल्ड लुक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। मलाइका अरोड़ा को एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर डांस करते हुए भी देखा गया। इस कॉन्सर्ट से मलाइका अरोड़ा की एक मिस्ट्री मैन के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Is Malaika Arora in Relationship With Rahul Vijay

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा ने स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ एपी ढिल्लों का इवेंट अटेंड किया था। दोनों की साथ में पिक्स सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने 'विद यू' गाने के साथ फोटो शेयर की है और ये तस्वीर राहुल ने भी शेयर की है। राहुल विजय ने कॉन्सर्ट से एक मलाइका अरोड़ा के साथ स्नैपशॉट भी शेयर किया। दोनों की इस फोटो को लोगों को लग रहा है कि मलाइका अरोड़ा और राहुल विजय रिलेशनशिप में हैं। हालांकि डेटिंग की अफवाहों पर मलाइका ओर राहुल ने अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

End of Feed