Kill 2 Confirmed: साल 2024 में निखिल नागेश भट्ट ने एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किल' (Kill) को डायरेक्ट किया था। इस मूवी से लक्ष्य ने भी बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। 'किल' की रिलीज के बाद लक्ष्य को दर्शकों को असली पहचान मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि 'किल' ने लक्ष्य को रातोंरात स्टार बना दिया था। अब लक्ष्य (Lakshya) के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'किल' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसे दूसरे पार्ट यानी 'किल 2' (Kill 2) को बनाने का प्लान किया है।
'किल 2' कनफर्म्ड (Pic Credit: Instagram)
'किल 2' बनाने जा रहे हैं मेकर्स
वैरायटी इंडिया के अनुसार लक्ष्य स्टारर 'किल' का सीक्वल बनने जा रहा है। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि 'किल 2' में लक्ष्य को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में लक्ष्य NSG कमांडो अमृत राठौड़ के अपने किरदार को ही दोबारा निभाते हुए नजर दिखाई देंगे। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने फिल्म की कहानी को अंतिम रूप दे दिया है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, 39वें दिन कमाए इतने रुपये)
सुनने में आ रहा है कि टीम इस साल सितंबर तक शूटिंग शुरू कर देगी। एक तरफ लक्ष्य अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर 'किल 2' पहले पार्ट एकदम अलग होने वाली है। अब फैन्स भी लक्ष्य को NSG कमांडो अमृत राठौड़ के रोल में देखने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: Khalnayak Returns Teaser: बल्लू के रोल में फिर खलनायक बनकर कोहराम मचाएंगे Sanjay Dutt, वीडियो में दिखा धांसू लुक)
लक्ष्य के पास हैं कई प्रोजेक्ट्स
सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि लक्ष्य भले ही 'किल 2' का हिस्सा हैं लेकिन इस सीक्वल का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट नहीं करेंगे। उन्होंने पहले पार्ट को डायरेक्ट किया था। निखिल इन दिनों सनी देओल की अगली फिल्म 'परशुराम' की शूटिंग में बिजी रहेंगे है। लक्ष्य के पास इस समय करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' भी है।
