Kriti Sanon in Don 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगी हुई हैं। कई दिनों से ऐसी भी खबरें सुनने को मिली है कि फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी की जगह अब कृति सेनॉन को कास्ट कर लिया गया है। इन खबरों पर अभी तक कृति सेनॉन की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया था। मगर बीते दिन कृति सेनॉन को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने कृति सेनॉन को 'परम सुंदरी' कहकर पुकारने के अलावा उन्हें 'लेडी डॉन' के नाम से बुलाया। 'लेडी डॉन' सुनकर कृति सेनॉन स्माइल करती नजर आईं।
मुंबई में अपनी बहन और फ्रेंड्स के साथ कृति सेनॉन डिनर करने के बाद स्पॉट हुई थीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें 'लेडी डॉन' के नाम से पुकारा। कृति सेनॉन यह सुनकर ब्लश करती दिखाई दीं। कृति सेनॉन के चेहरे पर स्माइल देखने के बाद अब लोगों को कन्फर्म हो गया है कि 'डॉन 3' में कियारा आडवाणी की जगह अब एक्ट्रेस लेने जा रही हैं। बताते चलें कृति सेनॉन ने अभी तक अपने मुंह से यह नहीं बताया कि वो 'डॉन 3' में नजर आने वाली हैं।
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह को अहम रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। फिल्म में उनके अपोजिट पहले कियारा आडवाणी नजर आने वाली थीं लेकिन प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने यह मूवी छोड़ दी है। अब आने वाले में दिनों में बड़े परदे पर रणवीर सिंह के साथ कृति सेनॉन को जोड़ी दिखाई दे सकती है।
