Johnny Depp के साथ मूवी करने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन, पोस्ट देख फैन्स ने लगाए कयास

Kartik Aaryan-Johnny Depp: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर फैन्स का ध्यान खींच लिया है। इस फोटो के वायरल होने के बाद फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक, जॉनी के साथ एक फिल्म कर सकते हैं।

Kartik Aaryan-Johnny Depp: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लगातार कई वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस इवेंट से बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एक फोटो सामने आई है, जिसे अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में कार्तिक आर्यन के साथ हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन और जॉनी डेप (Johnny Depp) की यह तस्वीर इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। ऐसे में अब दोनों एक्टर्स को साथ में देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दें कि इन्हें साथ में फिल्म करनी चाहिए। कईयों को लग रहा है कि जॉनी डेप की फिल्म से कार्तिक आर्यन हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

Kartik Aaryan-Johnny Depp

Pic Credit: Instagram/Kartik Aaryan

जॉनी डेप संग वायरल हुई कार्तिक आर्यन की फोटो

कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, 'पाइरेट्स ऑफ द रेड सी? जैकस्पैरो एंड रूहबाबा।' कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक यूजर ने इस फोटो को देखने के बाद कमेंट में लिखा, 'जैकस्पैरो और रूहबाबा को साथ में एक फिल्म करनी चाहिए।'

End of Feed