FACT CHECK: Kareena Kapoor Khan हैं प्रेग्नेंट? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई

अदाकारा करीना कपूर खान का एक ताजा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई मान रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। आइए आपको इस वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई बताते हैं...

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान को लेकर इस वक्त इंटरनेट पर एक कन्फ्यूजन फैल गया है कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? असल में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसके बाद हर कोई कन्फ्यूज ही नजर आ रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर खान अपनी टीम के साथ नजर आ रही हैं और उनका पेट थोड़ा सा निकला हुआ है। ये देखने के बाद हर कोई यही मान रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वीडियो पर लगातार फैंस के कमेंट आ रहे हैं और वो एक्ट्रेस से यही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan की Monster से जुड़े Vishal Mishra

FACT CHECK: Kareena Kapoor Khan हैं प्रेग्नेंट? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई

FACT CHECK: Kareena Kapoor Khan हैं प्रेग्नेंट? जानिए वायरल हो रही खबर की सच्चाई

Kareena Kapoor Khan नहीं हैं प्रेग्नेंट

वायरस हो रहे वीडियो में करीना कपूर खान अपनी कार की तरफ बढ़ती दिख रही हैं और उनकी टीम उनके साथ कदम से कदम मिलाती दिखाई दे रही है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई कन्फ्यूज है लेकिन एक करीबी सूत्र ने प्रेग्नेंसी की खबर से इंकार किया है। सूत्र ने बताया है, "करीना कपूर खान प्रेग्नेंट नहीं हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जो सोच रहे हैं वो गलत है। कभी-कभी कैमरा एंगल ऐसा होता है कि लोगों का कन्फ्यूज होना लाजमी है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Yash की Toxic को CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, बदले जाएंगे कुछ शब्द

End of Feed