Janhvi Kapoor planning to get married Shikhar: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में ज्यादा बयानबाजी नहीं करती हैं लेकिन जमाने से इसे छुपाती भी नहीं हैं। फैमिली फंक्शन्स या फिर पार्टीज में वो शिखर पहाड़िया के साथ नजर आती रहती हैं, जिससे साफ है कि वो रिलेशनशिप में हैं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor ) बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने रिलेशनशिप को लोगों से छुपाती नहीं हैं। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) कुछ देर पहले ही तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में एक साथ मत्था टेकने के लिए पहुंचे, जहां से सामने आई उनकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद बोल रहे हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Janhvi Kapoor
शिखर पहाड़िया संग 7 फेरे लेंगी Janhvi Kapoor
अदाकारा जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया की वीडियो जब से तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर से सामने आई है, तब से ही लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'जाह्नवी कपूर जल्द ही शादी करने वाली हैं, इसीलिए वो शिखर के साथ मंदिर में मत्था टेकने पहुंची है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'बोनी जी की बेटी जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। शिखर के साथ मंदिर जाकर जाह्नवी ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी है।'
बॉलीवुड हिलाने के बाद साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसके बाद से ही वो मीनिंगफुल सिनेमा करती आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है, जिस कारण लोग उनकी तारीफ करते हैं। हालांकि अब जाह्नवी कपूर मीनिंगफुल सिनेमा से ब्रेक लेकर मसाला एंटरटेनिंग मूवीज का रुख कर रही हैं। वो जल्द ही जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन मूवी देवारा में दिखाई देंगे।
