Heeramandi की ‘आलमजेब’ के घर गूंजने वाली है किलकारी, पहले संतान से खिल उठेगा आंगन

संजय लीला भंसाली की मशहूर वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से फेम हासिल करने वालीं एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (sharmin segal) जल्द ही मां बनने वाली है। शर्मिन सहगल और अमन मेहता जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फैंस इस खास पल का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Alamzeb pregnant: संजय लीला भंसाली की मशहूर वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से फेम हासिल करने वालीं एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (sharmin segal) के घर गूंजने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी है और सभी कपल को बधाई दे रही हैं। बता दें शर्मिन फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की भतीजी हैं। एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने 2023 में अमन मेहता के साथ शादी रचाई थी। इन दोनों के शादी की काफी ज्यादा चर्चा हुई थी।

Sharmin Segal

Sharmin Segal

शर्मिन के प्रेग्नेंट होने की खबर को अभी तक अमन मेहता या खुद एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने पुष्टि नहीं की है। इस खबर को पत्रकार विक्की लालवानी ने दी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “भंसाली और सहगल के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। शर्मिन जल्द ही अपने पहले बच्चे काे जन्म देने वाली हैं।” इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed