Is Esha Deol Was Drug Addict: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) को लेकर कई बार ऐसी अफवाहें सामने आई थी कि वो ड्रग्स लेती हैं। जब ये खबरें हेमा मालिनी के कानों में पड़ी तो वो भी एकदम हैरान रह गई थी। चारोंओर ईशा देओल के ड्रग्स एडिक्ट होने की खबरें वायरल होने के बाद खुद मां हेमा मालिनी को लोगों के बीच असली सच्चाई सामने लानी पड़ी थी। इस घटना को ईशा देओल ने हेमा मालिनी (Hema Malini) की बायोग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ के माध्यम से लोगों के बीच शेयर किया है।
यह बात साल 2010 की है जब ईशा देओल के ड्रग्स एडिक्ट होने की खबरें लोगों के बीच फैलने लगी थी। इस खबरों के फैलने से हेमा मालिनी की चिंता दिन-रात बढ़ती जा रही थी। कई रिपोर्ट्स में ईशा देओल को रिहैब भेजने की अफवाहें भी सामने आई थीं। इन खबरों के खूब वायरल होने के बाद हेमा मैनी ने बेटी का सपोर्ट करते उनका ब्लड टेस्ट कराने की बात कह डाली थी। हेमा मालिनी के पास कोई और रास्ता नहीं बचा था।
ईशा देओल की अपने मां के यह कहने के बाद हर टेस्ट कराने के लिए तैयार थीं। ईशा देओल ने खुद पर लगे इल्जामों पर बयान देते हुए कहा था कि अगर वो पार्टी करती हैं और दोस्तों के साथ लाइफ एन्जॉय करती हैं तो इसका यह मलतब नहीं है कि उन्हें ड्रग्स की लत है। इन अफवाहों से ईशा देओल काफी चिंता में पड़ गई थीं। उन्होंने धीरे-धीरे खुद को समझाया और बाद में लोगों की ऐसी बातों पर ध्यान नहीं दिया।
