संदीप रेड्डी वांगा की 'Spirit' में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री !! 'Kalki 2898 AD' के बाद फिर बनेगी प्रभास संग जोड़ी

Deepika Padukone in Spirit: 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर को बनाने के बाद साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को डायरेक्ट करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक प्रभास की इस मूवी में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को एंट्री हो गई है।

Deepika Padukone in Spirit: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मां बनने के बाद कुछ महीनों के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले चुकी हैं। मगर अब दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर काम पर वापस जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर खबर सामने आ है कि 'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की नई फिल्म 'स्पिरिट' में एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। 'स्पिरिट' (Spirit) में साउथ सुपरस्टार प्रभास को पहले ही कास्ट किया जा चुका है। नाग आश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' के बाद अब प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखा जा सकता है।

Prabhas and Deepika Padukone

'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की एंट्री

अफवाहें हैं कि मेकर्स ने प्रभास की 'स्पिरिट' के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट कर लिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण को इस भूमिका के लिए साइन कर लिया गया है। इस खबर ने फैन्स का भी उत्साह बढ़ा दिया है। 'स्पिरिट' को शुरू करने के लिए मेकर्स ने साल 2024 के लास्ट में शुरू करने की प्लानिंग की थी लेकिन दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की वजह से इसमें देरी हुई थी। उस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म को ठुकरा दिया था। 'स्पिरिट' की शूटिंग में हुई देरी के बाद अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक बार फिर दीपिका पादुकोण को फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए कहा और वो एक्ट्रेस भी इस मूवी को करने के लिए राजी हो गई हैं।

End of Feed