53 की उम्र में प्यार के रंग में रंगे हैं Anurag Kashyap, 20 साल छोटी Shubhra Shetty को कर रहे हैं डेट

Anurag Kashyap-Shubhra Shetty's Relationship: अनुराग कश्यप काफी लंबे से खुद से उम्र में 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। शुभ्रा से शादी करने पर अनुराग ने अपना रिएक्शन दिया है।

Anurag Kashyap-Shubhra Shetty's Relationship: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में रहते हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दो शादियां टूटने के बाद 53 की उम्र में अनुराग कश्यप को एक बार फिर प्यार हो गया है। कहा जा रहा है कि वो शुभ्रा शेट्टी के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। दोनों अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं और बेंगलुरु में साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप से शुभ्रा के साथ शादी करने की प्लानिंग के बारे में पूछा गया। दोनों के रिश्ते को कई साल हो चुके हैं लेकिन अनुराग ने साफ किया कि शुभ्रा शादी में विश्वास नहीं रखतीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने मौजूदा रिश्ते से खुश हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Don 3' विवाद में आया नया मोड़, Ranveer Singh के पिता करेंगे IMPPA से बातचीत)

Anurag Kashyap and Shubhra Shetty's relationship

शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं अनुराग कश्यप (Pic Credit: Instagram)

कौन हैं शुभ्रा शेट्टी?

शुभ्रा शेट्टी भी अनुराग कश्यप की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उनके LinkedIn प्रोफाइल के मुताबिक वह Good Bad Films में क्रिएटिव कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। यह प्रोडक्शन कंपनी अनुराग कश्यप ने 2009 में शुरू की थी। Good Bad Films ने ‘Dev D’, ‘Udaan’, ‘Shaitan’ और ‘The Lunchbox’ जैसी कई फिल्मों का समर्थन किया है। शुभ्रा 2020 से इस कंपनी के साथ जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह 2015 में Phantom Studios से भी जुड़ी थीं।

ऐसे बढ़ीं थीं शुभ्रा और अनुराग की नजदीकियां

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग से की शुभ्रा की मुलाकात 20 की उम्र में हुई थी। दोनों के बीच करीब 20 साल की उम्र का फासला है। बताया जाता है कि दोनों 2015 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अनुराग ने 2018 में अपने रिश्ते को पब्लिक में स्वीकार किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग ने शुभ्रा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि अब उनके पास जिंदगी को लेकर एक अलग वजह है और वह इस रिश्ते को खोना नहीं चाहते। अनुराग ने कहा कि वह चाहते हैं कि वह उन लोगों से ज्यादा समय तक जिएं, जिन्हें वह प्यार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में उन्हें जो मिला है, उससे वह खुश हैं और वह इसे खोना नहीं चाहते। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘Toxic’ vs ‘Dhurandhar 2’: यश ने बताई रिलीज डेट बदलने की असली वजह, बोले- '200 करोड़ का नुकसान...')

End of Feed