Anil Kapoor Turn Down Cameo in Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) साल 2026 की चर्चित फिल्मों में से एक है। इस मूवी को देखने के लिए दर्शक अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह को अब जसकिरत सिंह रंगी के रूप में देखा जाएगा। ऐसी खबरें आ रही थी कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में अनिल कपूर (Anil Kapoor) को कैमियो ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। हाल ही एक कॉन्क्लेव में अनिल कपूर ने इन खबरों की सच्चाई बताई है।
Pic Credit: Instagram
'धुरंधर 2' में होने वाला था अनिल कपूर का धांसू कैमियो
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव से बात करते हुए अनिल कपूर ने 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में कैमियो ऑफर होने की खबरों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'आदित्य धर 'धुरंधर 2' के लिए मेरे पास आए थे। वह चाहते थे कि मैं फिल्म में एक छोटा सा कैमियो करूं।' इस मूवी को ना करने की वजह बताते हुए अनिल कपूर ने कहा, 'आज जो कुछ भी मैं हूं केवल अपने प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट की वजह से हूं। यह बहुत अहम बात है। आपका टैलेंटेड आपको तरक्की नहीं दिला सकता। उन दिनों मेरी किसी और फिल्म निर्माता के साथ कमिटमेंट थी। इसलिए मैंने आदित्य से कहा कि मैं इस मूवी में कैमियो करना चाहता था लेकिन उस समय मेरे पास डेट्स नहीं थीं।' (इसे भी पढ़ें: "कपड़े उतार दूंगी..." 35 साल की हसीना ने रचा था मौत का झूठा खेल, की थी न्यूड फोटोशूट की घोषणा)
19 मार्च को रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म
अनिल कपूर ने आगे बताया कि यह उनके लिए बड़ा नुकसान हैं। अनिल कपूर ने आदित्य धर से वादा किया है कि वो उनके साथ मूवी करेंगे। अनिल कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ऑनलाइन रिलीज हुई है और फैन्स इसे पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।
