'Garam Masala' में अक्षय कुमार ने हटवाए थे जॉन अब्राहम के सीन्स !! डायरेक्टर ने बताई इन अफवाहों की सच्चाई

Akshay Kumar's Cuts John Abraham's Scenes: कई सालों पहले जब फिल्म 'गरम मसाला' (Garam Masala) रिलीज हुई थी तब ऐसी अफवाहें सामने आई थी कि अक्षय कुमार ने फिल्म से जॉन अब्राहम के सीन्स को हटवाया है। अब इन खबरों पर 'गरम मसाला' के डायरेक्टर प्रियदर्शन का बयान सामने आया है।

Akshay Kumar's Cuts John Abraham's Scenes: साल 2005 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की कॉमेडी फिल्म 'गरम मसाला' रिलीज हुई थी। इस मूवी में अक्षय-जॉन की एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। इस समय कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि 'गरम मसाला' (Garam Masala) में जॉन अब्राहम के सीन्स को अक्षय कुमार ने कटवा दिया था। इस खबर ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के फैन्स की नींद उड़ा दी है। ऐसे में अब इन खबरों पर 'गरम मसाला' के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने लोगों के बीच सच्चाई को उजागर किया है।

John Abraham-Akshay Kumar

2005 में जब 'गरम मसाला' रिलीज हुई थी तब खबरें वायरल हुई थी कि अक्षय ने जॉन का स्क्रीन टाइम को घटाने के लिए उनके सीन्स फिल्म से कटवा दिए थे। फिल्मफेयर से बात करते हुए डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। प्रियदर्शन ने कहा, 'मैं बेवकूफ हूं क्या? जो अपने एक्टर को फिल्म बनाने दूंगा। यह केवल पत्रकार द्वारा बनाई गई बस एक कहानी है। यह केवल एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। मैं किसी भी एक्टर को अपनी मनमानी करने नहीं देता हूं।'

End of Feed